कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत करने का बेहतरीन और आसान तरीका

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग इतना व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें खाना खाने का भी समय नहीं मिल पाता है। अनियमित खान-पान का पाचन शक्ति पर असर पड़ने लगता है। पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। लोगों को गैस, कब्ज या पेट खराब होने की समस्या होने लगती है और ये समस्याएं अक्सर पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से होती हैं। वैसे इसके पीछे अन्य कारण भी है, जैसे सही से बैठकर ना खाने से भी ये बीमारी लोगों को हो जाती है। आयुर्वेद के मुताबिक, हमारे शरीर को भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में उचित वातावरण की जरूरत होती है। इसलिए खाना बैठकर ही खाना चाहिए। इससे हमारा पेट सुकून की मुद्रा में रहता है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पाचन शक्ति मजबूत करने के बेहतरीन और आसान तरीकों के बारे में...

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

पाचन शक्ति बढ़ाने का तरीका (Tips for Good Digestion in Hindi):

ज्यादा खाने से बचें

किसी-किसी की आदत होती है कि वह एक ही बार ढेर सारा खाना लेकर बैठ जाते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत हो सकती है, साथ ही पेट संबंधित कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके खाएं और ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हों। इसके लिए आप बथुआ और पालक का सेवन कर सकते हैं, जिससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती है।

विटामिन-सी से भरपूर आहार लें

विटामिन-सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए अपने आहार में विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे- ब्रोकली, संतरा, कीवी और स्ट्राबेरी आदि को शामिल करें। इससे पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

गुनगुना पानी पिएं

पानी शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इसका सेवन हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वैसे सामान्य पानी पीने से बेहतर है कि आप गुनगुना पानी पिएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत करने में मदद मिलती है। आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह भी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। 

खाने को चबाकर खाएं

अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में भोजन को अच्छी तरह चबाते ही नहीं हैं, इससे खाना आसानी से पचता नहीं है। इसलिए बेहतर है कि खाने को चबा-चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पेट से संबंधित नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें-

अस्थमा के मरीज सर्दियों में इस तरह से अपना ख्याल रखें, सभी तकलीफों से बचे रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।